परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में इलाज की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक रोते और बदहवास स्थिति में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर अपने बीमार पिता के इलाज में घोर लापरवाही बरतने और मौत के मुंह में धकेलने का आरोप लगाता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: कथित वंदे मातरम के अपमान पर सियासी घमासान: बीजेपी निकालेगी कैंडल मार्च, CM डॉ मोहन बोले- माफी मांगें सोनिया-राहुल गांधी

इलाज छोड़कर PubG खेल रहे थे डॉक्टर- युवक के आरोप

वीडियो में पीड़ित युवक ने अस्पताल के कुछ डॉक्टरों के नाम लेते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि जब उसके पिता जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे, तब अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपने काम के प्रति गंभीर नहीं थे और मोबाइल में PubG गेम खेलने में व्यस्त थे।

पीड़ित का कहना है कि उसके पिता को उचित और समुचित उपचार दिए बिना ही उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: एक कॉल, 5 मिनट में लौटने का वादा… और फिर तालाब में तैरता मिला 22 साल के युवक का शव!

जांच के बाद ही साफ होगी सच्चाई

युवक द्वारा डॉक्टरों पर लगाए गए इन सनसनीखेज आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि युवक के दावों में कितनी सच्चाई है यह तो मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m