अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डाबरा इमलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 साल के युवक सिद्धार्थ सिंह की तालाब में लाश मिली है।

ये भी पढ़ें: कारों से भरे ट्रक में लगी आग, टक्कर से पुलिस की गाड़ी पलटी; कवरेज कर रहे पत्रकारों से चालकों ने की बदतमीजी

5 मिनट में आता हूं कहकर निकला था युवक

परिजनों के अनुसार 13 अगस्त की रात करीब 9 बजे सिद्धार्थ के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। वह परिजनों से 5 मिनट में आता हूं कहकर अपनी इलेक्ट्रिक बाइक से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और तलाश शुरू की। जिसके बाद 15 अगस्त को खेत में बने तालाब में सिद्धार्थ का शव तैरता हुआ मिला।

ये भी पढ़ें: मछली पकड़ने निकला, मौत की लहरों में समाया; दो दिन बाद नाले में मिला शव

जेब में मोबाइल, दूर खड़ी मिली बाइक; हत्या की आशंका!

घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर सिद्धार्थ की बाइक खड़ी मिली, जबकि उसका मोबाइल फोन जेब में ही रखा मिला। परिजनों ने मौत पर गहरा संदेह जताते हुए रात में कॉल कर बुलाने वाले व्यक्ति की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर लिया है। युवक के मोबाइल को जब्त कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड  खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m