इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक शख्स मछली पकड़ते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दो दिन बाद उसका शव तीन किलोमीटर दूर नाले मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला सिमरिया का है।

पन्ना जिले के सिमरिया में दो दिनों से लापता जीतेंद्र रैकवार (37) का शव आज घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर नाले से बरामद किया गया है। ​यह दुखद हादसा 14 अगस्त की रात को हुआ, जब जीतेंद्र (पिता कुड्डू रैकवार) अपने दोस्तों के साथ स्थानीय नाले में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नाले में अचानक आए पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह बह गया।

ये भी पढ़ें: दमोह में बारिश का कहर! कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबने से महिला की मौत

घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड की SDERF टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। 15 अगस्त को दिनभर चले तलाशी अभियान के बाद भी जीतेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला था। रविवार सुबह टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सीसी सत्यपाल जैन, प्रेमलाल प्रजापति, कुलदीप बिलोहा, ब्रजेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, उदित प्रकाश और उपेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m