परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी जिले में ऐसी कहानी सुनाई, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी। मंच था ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह, लेकिन निशाने पर कौन था ? इसकी चर्चा अब पार्टी के भीतर तक है। आइए जानते है पूरा मामला क्या है…
एमपी के पूर्व गृहमंत्री व बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी जिले में सांप और जुगनू की कहानी सुनाई और बिना किसी का नाम लिए ऐसा संदेश दे गए, जिसे अपनी ही पार्टी और संगठन की अंदरूनी सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा अपने भाषण में कह रहे है कि ‘मुझसे मेरे एक मित्र ने पूछा कि क्या कारण है कि अपन तो कुछ बोल ही नहीं रहे है और फिर भी ये अलोचनाएं कर रहे है। मैंने कहा कि मुझे नहीं मालूम यार मैं राजनीतिक आदमी हूं कोई भी चीज वायरल हो जाती है। पर एक किस्सा याद आ रहा है वो सुन ले।’
ये भी पढ़ें: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर महिला को धमकाने का आरोप: पीड़िता ने दिया रातभर धरना, पुलिस ने दर्ज की FIR; जाने क्या है पूरा मामला?
इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि ‘एक सांप एक जुगनू का पीछा कर रहा है। सांप लगातार जुगनू के पीछे पीछे चल रहा था। जुगनू ने एक जगह रुककर पूछा कि सांप मेरी तेरी कोई दुश्मनी है, कोई पुरानी आदवत हूं, तो बोला नहीं… फिर मेरी जान के पीछे क्यों पड़ा है। सांप ने कहा कि न तेरी मेरी दुश्मनी है न कोई अदावत है, मेरे को तेरी चमक देखी नहीं जा रही है।’ नरोत्तम के इस बयान पर वहां मौजूद कार्यकर्ता नारे लगाने लगे ‘दादा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है। हमारा नेता कैसा हो, नरोत्तम मिश्रा जैसा हो।’
हम आपको बता दें कि नरोत्तम मिश्रा अपनी ही पार्टी में इस समय हासिये पर चल रहे है और अपनी सियासी जमीन बचाने की जुगत में लगे हुए है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा का बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। एक तरफ शिवपुरी पहुंचकर इस तरह का बयान कहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना तो नहीं या फिर शिवपुरी की जमीन से पार्टी के उन बड़े नेताओं को मैसेज तो नहीं जो उन्हें सांप नजर आ रहे है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


