परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश में एक बार फिर लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर हुआ है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। नपा सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में 7 दिन से फैली गंदगी और आमजन को हो रही परेशानियों की खबर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

शिवपुरी में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मामले पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने तत्काल अधिकारियों को हड़ताल स्थल पर भेजा। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं से चर्चा कर उनकी 11 सूत्रीय मांगों को सुना। प्रशासन की ओर से मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को 7 दिन के लिए स्थगित कर दिया।

ये भी पढ़ें: कचरा घर बना सिंधिया का संसदीय क्षेत्र! 7 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गंदगी-बदबू से आमजन का जीना मुश्किल

वहीं मांगों की जांच और निराकरण के लिए संयुक्त कलेक्टर मो. यूनुस कुरैशी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। यह समिति 7 दिन के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। आपको बता दें कि सफाई कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 7 दिन से हड़ताल पर थे, जिसके कारण नगर में हर गली, सड़क चौराहे पर कचरे का ढेर लग गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m