परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में इंसान और जानवर के प्रेम की अनोखी मिसाल देखने को मिली। अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद मालिक ने उसका शव फिजिकल थाना के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। उसने आरोप लगाया कि उसके डॉग की किसी ने हत्या की है।
यह भी पढ़ें: MP की आंगनवाड़ी में पोषण आहार के नाम पर बांटी ‘नमक-पूरी’, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; कांग्रेस ने घेरा-विभाग ने बताई आपसी रंजिश
दरअसल, ओमप्रकाश परिहार नामक शख्स ने बताया कि उनके शांतिनगर स्थित घर के सामने दिव्यांश आरओ प्लांट है। कुत्ता वहां चला गया जिसके बाद गोलू कड़ीक, मूलचंद कड़ीक और पुलिस के ड्राइवर ने उसे मार दिया। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट करना है तो कर दो।
यह भी पढ़ें: छात्रों के लिए जरूरी खबर, बीटेक और एमबीए में अब एडमिशन कैंसिल करने पर वापस नहीं मिलेगी फीस
उन्होंने बताया कि वे कुत्ते का शव ढूंढकर लाए और पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मामला सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने या अन्य कारण से जुड़ा हो सकता है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ता मालिक अपने पालतू पशु के प्रति भावनात्मक लगाव के चलते उसने विरोध किया है। हालांकि फिजिकल थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पशु क्रूरता से संबंधित प्रावधानों के तहत जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


