परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला ने एसपी से अनोखी गुहार लगाई है। महिला ने पड़ोस में रहने वाले कुत्ता और उसके मालिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं कुत्ता मालिक भी एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत कर चुका हैं। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है…

दरअसल, शहर के वार्ड क्रमांक 35 ढीमर मोहल्ला निवासी सोना बाथम बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने अपने पड़ोस में रहने वाले कुत्ते और उसके मालिक गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। सोना बाथम का का कहना है कि उनके पड़ोसी महेश और उसके पुत्र जुगल बाथम ने एक कुत्ता पाल रखा है, जो आये दिन लोगों को काटता है। जब कुत्ते को लेकर कुत्ता मालिक पिता पुत्र से कुछ बोलो तो वह झगड़ा कर मारपीट करते है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार: पश्चिम बंगाल का एक युवक भी हिरासत में, कमरे से मिली ये चीज

पीड़ित सोना बाथम ने बताया कि कुत्ते के कारण जुगल और महेश ने उनके घर मे घुसकर मारपीट की है। सोना ने पुलिस से कुत्ता मालिक पिता-पुत्र समेत कुत्ते को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं एक दिन पहले कुत्ता मालिक भी एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत कर चुके है। जिसमें बताया कि उनके कुत्ते को मारा पीटा गया है और कुत्ते पर गर्म पानी फेंका गया है। फिलहाल इस मामले में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाइश देने की कोशिश कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m