परवेज खान, शिवपुरी। अभी कुछ दिन पहले ही “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान 2.0” का समापन हुआ। बड़े-बड़े दावे, रैलियां, पोस्टर लगे। लेकिन अभियान खत्म होते ही सिटी कोतवाली क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों से जो तस्वीर सामने आई उसने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए है। सिर्फ जागरूकता नही बल्कि स्मेक तस्करों पर अंकुश लगाए बिना नशा मुक्त शहर की कल्पना करना सम्भव नही।
READ MORE: ऑनलाइन भी नहीं मिलेगा एनालॉग पनीर: एप से ऑर्डर हुआ तो गोदाम तक होगी जांच, बैन के बाद एक्शन में खाद्य विभाग
लेकिन जिस तरह की वीडियो तस्वीरे सोशल मीडिया में इस दौरान सामने आई उसमें स्मेक पैडलर से लेकर स्मेक का नशा करने वाले पुलिस से बेख़ौफ़ नजर आए। आजादी के पर्व के दिन सिटी कोतवाली क्षेत्र के नोहरी पेट्रोल पंप के आगे एक युवक का शव मिला। उसके हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। अंदेशा है कि स्मैक/ड्रग ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए जांच शुरु कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


