Shivraj Singh Chouhan React On Sugar Price Hike: चीनी के बढ़ते दामों से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। चीनी पिछले 25 दिन में 30 रुपये महंगी हो चुकी है। वहीं चीनी की बढ़ती कीमतों पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जवाब आ गया है। महंगी चीनी पर पत्रकारों ने कृषि मंत्री से सवाल किया तो शिवराज सिंह चौहान कुर्सी से उठकर मुस्कुराए और बोले कि सब इंतजाम हो रहे हैं। चिंता मत करो।
दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार (24 अगस्त) को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के रायसेन पहुंचे थे। शिवराज सिंह ने सांदीपनि स्कूल भवन का उद्घघाटन किया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे और क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा दिशा बैठक में शामिल हुए।
इसके बाद जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति यानी दिशा की मीटिंग में शामिल हुए। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चीनी की बढ़ती कीमतों पर सवाल पूछा। पत्रकारों ने देश भर में रक्षाबंधन त्यौहार पर चीनी की कीमतों को बढ़ने के कारण मिठास की कमी को लेकर उनसे सवाल किया। इस दौरान अपने चिर-परिचित सहज और आश्वस्त करने वाले अंदाज में शिवराज सिंह चौहान कुर्सी से उठे और मुस्कुराते हुए बोले- सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो। इसके बाद आगे बढ़ गए।
ISMA बोला- देश में चीनी की कमी नहीं
बता दें कि चीनी की कीमतों में अचानक आए उछाल के बीच इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने भी कहा है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है। संगठन के मुताबिक, जमाखोरी और कम उत्पादन के कारण कीमतों में उछाल आया है, लेकिन आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ने से खुदरा चीनी की कीमतों में नरमी आ सकती है।
एक महीने में 20% से ज्यादा बढ़े दाम
पिछले एक महीने में चीनी की कीमत करीब 20% बढ़कर ₹46 से ₹65 प्रति किलो तक पहुंच गई है। ISMA अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर के अनुसार, मौसम संबंधी समस्याओं से उत्पादन प्रभावित हुआ, जबकि सट्टेबाजी और जमाखोरी ने कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बनाया। हालांकि, आगामी त्योहारी सीजन की मांग पूरी करने के लिए देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


