Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 अगस्त 2026) की खबरों में भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का दिल्ली मार्च 5 सितंबर को; ममता बनर्जी बोलीं- शुभेंदु ने नजरबंद की धमकी दी; 7 साल बाद दिल्ली आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग; ISMA बोला- देश में चीनी की कमी नहीं प्रमुख रहा।

1. कॉकरोच का दिल्ली मार्च 5 सितंबर को

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी के मुताबिक, यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। प्रदर्शन में NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों के परिजन भी शामिल होंगे।

पढ़े पूरी खबर……

2. ममता बनर्जी बोलीं- शुभेंदु ने नजरबंद की धमकी दी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। ममता के मुताबिक, शुभेंदु ने उन्हें राजनीतिक प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरने से रोकने और घर में नजरबंद करने की धमकी दी है।

पढ़े पूरी खबर……

3. 7 साल बाद दिल्ली आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आ सकते हैं। यह करीब सात साल बाद उनका भारत दौरा होगा और इसे दोनों देशों के संबंधों में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर……

4. ISMA बोला- देश में चीनी की कमी नहीं

देशभर में चीनी की कीमतों में हालिया तेजी के बीच इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने कहा है कि बाजार में चीनी की कोई वास्तविक कमी नहीं है। संगठन के मुताबिक, जमाखोरी और कम उत्पादन के कारण कीमतों में उछाल आया है, लेकिन आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ने से खुदरा चीनी की कीमतों में नरमी आ सकती है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

अभिजीत दीपके ने सभी राज्य के शिक्षा मंत्रियों को चिट्ठी लिखीः कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने सभी राज्य के शिक्षा मंत्रियों को चिट्ठी लिखी है। अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्रियों से 6 सवालों का जवाब मांगा है। देश में सरकारी स्कूलों के खस्ताहाल को लेकर अभिजीत दीपके ने कहा कि जादी के आठ दशक बीत जाने के बाद भी देश के सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है। हमारे बच्चों को जानवरों से भी बदतर स्थितियों में पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह लेटर शेयर किया है। (पूरी खबर पढ़े)

27 अगस्त को ‘इमर्जिंग एथलीट्स’ से संवाद करेंगे PM मोदीः राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम के साथ’ के जरिए देश के युवाओं और एथलीटों से वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की खेल व्यवस्था को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं का रोडमैप तैयार करना है। (पूरी खबर पढ़े)

राहुल गांधी को छात्रा ने ‘किस’ कियाः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राहुल गांधी के मनुस्मृति और पितृसत्ता पर बयान दिया। साथ ही जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। इसके अलावे कार्यक्रम राहुल गांधी से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी को छात्रा ने ‘किस’ किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

जिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026ः केरल की केजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब जीत लिया है। जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देशभर से आई सुंदरियों को पीछे छोड़कर ताज हासिल किया। उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा ने क्राउन पहनाया। 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो इस साल होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनर-अप रहीं। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m