शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुसाइड के पहले वीडियो बनाकर युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवक ने आत्महत्या के पहले अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सुसाइड के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया
दरअसल मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में सुसाइड के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया है। बताया जाता है कि मृतक युवक की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
मृतक विकास का आरोप है कि पत्नी से परेशान होकर जानलेवा कदम उठाया है। घर में मामूली कहासुनी के बाद होटल के कमरे में जाकर विकास ने फांसी लगा ली। फांसी से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। घर वाले तलाशते हुए जब होटल पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

