चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में नौकर ही निकले मलिक की दुकान से लाखों रुपए कीमत की हार्ड डिक्स चोरी के आरोपी। पुलिस ने दुकान में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत के आधार पर 24 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ तमाम मशरुका भी बरामद कर लिया है।
सिल्वर मॉल में सॉफ्टवेयर उपकरण की दुकान
तुकोगंज पुलिस के मुताबिक फरियादी गौरव दरक जो की सिल्वर मॉल में सॉफ्टवेयर के उपकरण से संबंधित दुकान संचालित करते हैं। शिकायत में बताया गया था कि रोजाना हुआ दुकान का जो सॉफ्टवेयर की हार्ड डिस्क और एन उपकरण है उसका मिलान करते हैं तो उसमें लगातार कमी आ रही है जिसके कारण उनका व्यापार मैं भारी नुकसान हो रहा है शिकायत के बाद मामले में पुलिस द्वारा बारीकी से छानबीन की गई और 24 घंटे के अंदर ही पूरी चोरी का खुलासा किया गया।
इंदौर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: 52 लाख की अवैध गर्भपात किट जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था गोदाम
15 दिनों से अलग-अलग तरीके से चोरी की
पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों से अलग-अलग विषयों पर बात की और सबूत एकत्रित किए। इसके बाद नेतराम, देवांश, अंकित, यशराज को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से तीन नग हार्ड डिक्स, 38 नग एसएसडी, 12 नग रेम वा 2 नग प्रोसेसर सभी वस्तुओं की अनुमानित कीमत ₹5 लाख बताई जा रही है। सभी लोग दुकान में पिछले कई महीनों से काम कर रहे थे। पिछले 15 दिनों से अलग-अलग तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 15 दिन में हुई चोरी की शंका होने पर ही दुकान संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


