अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. व्हाइट हाउस के पास सोमवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। United States Secret Service और एक हथियारबंद शख्स के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके को कुछ देर के लिए लॉकडाउन करना पड़ा। घटना सोमवार करीब 3:30 बजे 15th स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति और सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स के बीच आमना-सामना हुआ, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया।
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद संदिग्ध के साथ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की मुठभेड़ हुई है. जिसके कारण व्हाइट हाउस में लॉकडाउन लगाया गया.
यह घटना उस समय हुई जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला कुछ ही देर पहले उस इलाके से गुजरा था. हालांकि, सीक्रेट सर्विस ने बताया कि काफिले को निशाना बनाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं. इस घटना के चलते व्हाइट हाउस में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लागू करना पड़ा. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी है कि व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद संदिग्ध के साथ उनकी मुठभेड़ हुई.
रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सोमवार को बताया कि अधिकारियों का व्हाइट हाउस के पास एक सशस्त्र संदिग्ध से सामना हुआ, जिसने उनपर गोली चलाने की भी कोशिश की. व्हाइट हाउस परिसर के बाहर पैट्रोलिंग कर रहे एजेंटों ने व्यक्ति की पहचान की. सीक्रेट सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर मैथ्यू क्विन ने बताया कि वह एक संदिग्ध था और उसके पास हथियार होने की आशंका लग रही थी.
बताया गया कि सादे कपड़ों में तैनात एजेंट्स ने पहले एक संदिग्ध को देखा, जिसके पास हथियार होने का शक था। जब यूनिफॉर्म में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा और फिर एजेंट्स की ओर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस ने भी गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया।
इस घटना में एक नाबालिग राहगीर भी घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे को लगी गोली संदिग्ध की ओर से चली थी, न कि सुरक्षा बलों की तरफ से। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
क्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पैदल भागने लगा और गोली भी चलाई. जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन व्हाइट हाउस परिसर को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया। White House के नॉर्थ लॉन पर मौजूद पत्रकारों को तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम में जाने के निर्देश दिए गए। वहीं, घटना के करीब पांच मिनट बाद Donald Trump ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में अपने तय कार्यक्रम के तहत छोटे कारोबारियों को संबोधित किया, लेकिन उन्होंने इस फायरिंग का जिक्र नहीं किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

