उमेश यादव, सागर। मध्यप्रदेश के सागर में भाजपा की महिला पार्षद के पति और पार्षद प्रतिनिधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पार्षद प्रतिनिधि सरेआम सड़क पर हाथ में नंगी तलवार लहराते और उसी तलवार से अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह धारदार हथियार के प्रदर्शन के बाद शहर की कानून व्यवस्था और भाजपा के ‘अनुशासन’ पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

बीच सड़क पर तलवारबाजी

दरअसल मामला सागर के शुक्रवारी वार्ड का है, जहां से किश्वर बबलू कमानी भाजपा की पार्षद हैं। उनके पति और भाजपा पार्षद प्रतिनिधि रशीद उर्फ बबलू कमानी ने अपने जन्मदिन पर समर्थकों के साथ बीच सड़क पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने कानून-कायदों को ताक पर रखकर न सिर्फ तलवार लहराई, बल्कि उसी धारदार तलवार से केक काटकर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया।

आज से पूरे देश में लागू हुआ VB G RAM G अधिनियमः मनरेगा की जगह अब नई व्यवस्था से मिलेगा रोजगार,

कांग्रेस पार्षद की मौजूदगी से सियासी तपिश

इस वायरल वीडियो ने सागर के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय कांग्रेस पार्षद वसीम खान की मौजूदगी बनी हुई है। भाजपा नेता के इस विवादित जश्न में विपक्षी दल के पार्षद की शिरकत और नजदीकियों को लेकर अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसने शहर की सियासत को और ज्यादा गरमा दिया है।

पुलिस कार्रवाई और पार्टी के स्टैंड पर टिकी निगाहें

सार्वजनिक स्थल पर इस तरह अवैध रूप से हथियार चमकाने और कानून का उल्लंघन करने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अब हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सागर पुलिस इस रसूखदार नेता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत क्या कार्रवाई करती है। वहीं दूसरी तरफ, हमेशा अनुशासन का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने इस विवादित पार्षद प्रतिनिधि पर क्या संगठनात्मक एक्शन लेती है, यह देखना भी दिलचस्प होगा।

अजब-गजब मामलाः खर्राटे बना पति-पत्नी के बीच तलाक की वजह, दंपती को दी गई चिकित्सकीय सलाह

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m