अमृतसर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को तलब किए जाने के मामले में सार्वजनिक रूप से अपना मत रखा है. पार्टी के कई मंत्री और नेता तख़्त साहिब के सामने पेश होंगे और अपनी बात रखेंगे, बता दें यह पूरी चर्चा मुख्यमंत्री के कथित विवादित वीडियो पर आधारित रहेगी.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि पार्टी अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता का सम्मान करती है. इसलिए जिन मंत्रियों और विधायकों को बुलाया गया है, वे सभी निर्धारित समय पर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष उपस्थित होंगे और मांगा गया लिखित जवाब भी सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि जो भी फैसला आएगा, उसे पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वीकार किया जाएगा. सरकार का पक्ष पार्टी के मंत्री और विधायक रखेंगे.

सुखबीर बादल को भी मिली थी सजा

मुख्यमंत्री भगवत मान ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर गुरुद्वारों के बाहर उनके विरोध में बोर्ड लगाए जा रहे हैं, और उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के रूप में प्रचारित किया जा रहा है. उन्होंने कहा इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को धार्मिक दंड सुनाया गया था, तब इस तरह का माहौल नहीं बनाया गया था, फिर अभी ऐसा माहौल क्यों बन रहा है. उनके अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां अनावश्यक विवाद को बढ़ावा देती हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि धार्मिक भावना का उपयोग कुछ राजनीतिक पार्टी अपने स्वार्थ के लिए कर रही है, यह पूरी तरह साजिश है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m