Hormuz Strait: सरहदी जिले श्रीगंगानगर से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आ रही है। यहां की पॉश कॉलोनी रिद्धि-सिद्धि के रहने वाले सेकंड ऑफिसर संजय माहर फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में ईरानी सेना की घेराबंदी के बीच फंस गए हैं। खबर है कि जिस मर्चेंट नेवी जहाज एपामिनोडेस पर संजय तैनात हैं, उसे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अपने कब्जे में ले लिया है।

इस खबर के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में रहने वाले उनके परिचितों और मर्चेंट नेवी से जुड़े अन्य परिवारों में भी दहशत का माहौल है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, जहाज पर ईरानी सेना की ओर से फायरिंग भी की गई है।
30 घंटे पहले हुई फायरिंग, अब संपर्क कटा
संजय के भाई सुभाष माहर ने बताया कि यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर आ रहा था। लेकिन गुरुवार को जैसे ही जहाज ने होर्मुज स्ट्रेट में आगे बढ़ने की कोशिश की, ईरानी सेना ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। फायरिंग के डर से संजय और उनके साथी क्रू मेंबर्स जहाज के अंदर सुरक्षित ठिकानों पर छिप गए। जहाज पर भारत, यूक्रेन और श्रीलंका समेत कुल 21 क्रू मेंबर सवार हैं। फिलहाल वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है, जिससे परिजनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
घर में मचा कोहराम, छोटे बच्चों का बुरा हाल
संजय महज 20 दिन पहले ही दुबई गए थे और 4 दिन पहले ही जहाज लेकर रवाना हुए थे। शादीशुदा संजय के छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी घर पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि संजय ने एक वीडियो भी भेजा था जिसमें सभी क्रू मेंबर्स काफी डरे हुए नजर आ रहे थे।
विधायक ने पीएम मोदी और सीएम भजनलाल को लिखा पत्र
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक जयदीप बिहाणी ने तुरंत मोर्चा संभाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर श्रीगंगानगर के बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। विधायक ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ईरान सरकार से उच्च स्तरीय बातचीत कर जहाज को तुरंत छुड़ाया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- ‘श्रावण को बनाइए सेवा, स्वच्छता और जल संरक्षण का अभियान’, प्रदेशवासियों के नाम CM योगी की भावुक पाती
- पटना में पांचवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मियों की हड़ताल, निगम ने दो ड्राइवरों को निकाला, हड़तालियों पर FIR दर्ज
- सावन की पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में उमड़ी आस्था, भक्तों के लिए विशेष इंतजाम
- बांकीपुर उपचुनाव मतगणना: प्रशांत किशोर की शुरुआती बढ़त, पहले राउंड में ही BJP और RJD को पछाड़ा
- Delhi News Brief: NEET पेपर लीक की सुनवाई कर रहीं जज का ट्रांसफर, E-20 Petrol पर अरविंद केजरीवाल की हुंकार

