केरल में MBBS के एक छात्र ने अपने पिता को को एक गेस पेपर का PDF भेजा। उसके पिता सीकर में कोचिंग छात्रों के लिए हॉस्टल चलाते हैं। यह NEET परीक्षा से कुछ घंटे पहले की बात थी। पिता और पुत्र को उस समय अंदाजा नहीं था कि यह गेस पेपर पूरे NEET पेपर लीक मामले को उजागर कर देगा। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में नासिक से हिरासत में लिए गए शुभम खैरनार के पिता, डॉ. मधुकर खैरनार, ने मीडिया के सामने आकर अपने बेटे का बचाव किया है।

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में पहले ही भारी आक्रोश है. ऐसे में नासिक कनेक्शन सामने आने के बाद जांच और तेज हो गई है. अब इस मामले में आगे और किन लोगों के नाम सामने आते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले में अब महाराष्ट्र के नासिक जिले का कनेक्शन सामने आने से हड़कंप मच गया है. इस मामले में नासिक जिले के नांदगांव निवासी शुभम खैरनार का नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय अपराध शाखा द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है. इस बीच शुभम खैरनार के पिता डॉ. मधुकर खैरनार ने मीडिया के सामने आकर अपने बेटे का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा पिछले छह महीनों से नासिक में BAMS प्रैक्टिस कर रहा है और उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है.

उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनका बेटा इस मामले में शामिल नहीं है और वह निर्दोष है। डॉ. मधुकर खैरनार ने कहा कि हम हर महीने उसे खर्च के लिए पैसे भेजते हैं. अगर पेपर लीक हुआ है तो आरोप लगना स्वाभाविक है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मेरा बेटा निर्दोष साबित होगा.

सीबीआई ने मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के नासिक से शुभम खैरनार को हिरासत में लिया. इससे पहले दिन में नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया. पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चौहान ने बताया कि उसे नासिक के इंदिरा नगर इलाके से पकड़ा गया.

पिता के अनुसार, शुभम पिछले कुछ समय से चिकित्सा क्षेत्र (BAMS) में अभ्यास कर रहा है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनके बेटे को गलत तरीके से जांच के दायरे में लाया गया है।

सरकार ने सीबीआई को अनियमितताओं की व्यापक जांच का निर्देश दिया है. इस बीच, पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित प्रश्नपत्र लीक का संबंध मध्य महाराष्ट्र के लातूर से भी हो सकता है, जहां परीक्षा में शामिल हुए एक छात्र के अभिभावक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई.