Bihar News: कांग्रेस द्वारा SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान श्याम रजक ने कहा कि, प्रदर्शन करने के अलावा कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है। जनता के लिए बहुत सारी समस्याएं हैं, जिन समस्याओं का निदान भारत सरकार, राज्य सरकार, एनडीए सरकार बहुत ही मजबूती से करने का काम कर रही है। चाहे रोजगार के क्षेत्र में हो, भुखमरी के क्षेत्र में हो, आवास के क्षेत्र में हो, बिजली के क्षेत्र में हो, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हो, लेकिन उन कामों से उनका कोई सरोकार नहीं है।

SIR पर जारी बयानबाजी को लेकर कही ये बात

वहीं, सीएम सम्राट चौधरी द्वारा SIR को लेकर विपक्षी दलों पर दिए बयान पर कहा पर श्याम रजक ने कहा कि, ये एक कानूनी कार्यक्रम है। ये होते रहते हैं, जब-जब मतदान होता है या चुनाव की प्रक्रिया होती है, उस समय आप देखते होंगे कि सारी प्रक्रिया होती हैं। अब वो निरंतर प्रक्रिया चलती रहती है। कटता है, जुटता है।

प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने की घटना पर कही ये बात

वहीं, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने की घटना पर श्याम रजक ने कहा कि, यह सब चीज़ें जो आजकल हो रही हैं, हम ऐसी चीज़ों की निंदा करते हैं, चाहे कोई करे। यह अच्छी बात नहीं है। लोकतंत्र में आंदोलन करना, प्रदर्शन करना, विरोध प्रकट करना यह कार्यक्रम है।

गौरतलब है कि दिल्ली के तिलकनगर में सड़क निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अचानक एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अब इस थप्पड़कांड पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई पेश करते हुए यह दावा किया है कि उस शख्स ने उनके परिवार को गाली दी, जिसके बाद आवेश में आकर उन्होंने ऐसा किया। हालांकि विपक्ष के साथ आम लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे निशांत कुमार, 25 अक्टूबर को JDU फूंकेगी यूपी चुनाव का बिगुल