प्रदीप मिश्रा, उज्जैन। बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले श्यामू हाथी के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर उपजा विवाद और बढ़ गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व, इंदौर और उज्जैन की संयुक्त विशेषज्ञ की टीम हाथी का ब्लड सैंपल लेने पहुंची थी, लेकिन हाथी के मालिक और परिजनों के भारी विरोध के चलते टीम को पैर पीछे खींचने पड़े।

READ MORE: सूने घर से 15 लाख के गहने चोरी: पड़ोसियों ने आहट मिलने पर दी पुलिस को सूचना, डॉयल 112 को चकमा देकर भागा चोर 

विवाद बढ़ता देख टीम बिना ब्लड सैंपल लिए ही बैरंग लौट गई। हालांकि, वन विभाग और डॉक्टरों की टीम ने अब हाथी के मल-मूत्र के नमूने एकत्र किए हैं, जिनके जरिए ही उसकी बीमारी और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। वहीं महावत का अब भी यही कहना है कि हाथी पूरी तरह स्वस्थ है और यह उसे जबरन कहीं और भेजने की साजिश है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m