सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अमिलिया के कैमोर पहाड़ में भूस्खलन से सड़क का एक हिस्सा टूट गया है। अमिलिया से हनुमना को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। पहाड़ खुला होने के कारण यहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। सड़क टूटने के बाद राहगीरों में दहशत का माहौल है और आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
अमिलिया के कैमोर पहाड़ में बारिश के बाद भूस्खलन होने से सड़क का एक हिस्सा टूट गया। पहाड़ कई फीट गहरा और खुला होने के कारण लगातार खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से अमिलिया से हनुमना के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में अचानक धंसी सड़क, 20 फीट गहरा गड्ढा… आखिर जिम्मेदार कौन?
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ से लगातार मिट्टी और पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है और पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। ऐसे में बारिश के दौरान यह मार्ग और भी जोखिम भरा हो गया है। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भी मामले पर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान के तौर पर टनल निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


