अमित पाण्डेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध भवरसेन घाट पर सोन नदी में पिकनिक मनाने आए एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए। डूबने वालों में तीन लड़कियां और एक युवक शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें: कमर्जी थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला, उपद्रवियों ने किया धारदार हथियार से हमला, सिर पर आई गंभीर चोट, जाम खुलवाने टीम के साथ पहुंचे थे TI

मैहर जिले से भवरसेन घाट पहुंचा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पीड़ित परिवार मैहर जिले के बूढ़ा बाउर गांव का रहने वाला है। परिवार के सभी लोग सोमवार को सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में स्थित भवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने और घूमने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान नदी में नहाते या पैर फिसलने के कारण चार लोग गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में लापता हो गए।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: तेज हवा-बारिश में ढही घर की दीवार, मलबे में दबने से 12 साल के मासूम की मौत

एक लड़की का शव बाहर निकाला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाने की पुलिस और खड्डी चौकी का पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही SDRF की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भवरसेन घाट पहुंच चुकी है। स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से अब तक एक लड़की का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष तीन लोगों की तलाश में नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m