Sikar News: राजस्थान के सीकर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां साइबर ठगों ने एक 72 साल के रिटायर्ड सीए (CA) को उनके ही घर में डिजिटल अरेस्ट कर लिया। मामला सिर्फ चंद घंटों का नहीं, बल्कि पूरे 24 दिनों का है। ठगों ने बुजुर्ग को इतना डराया कि उन्होंने पाई-पाई जोड़कर बचाए गए 1 करोड़ 3 लाख रुपये ठगों के हवाले कर दिए। सीकर पुलिस अब इस हाईटेक लूट की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

महिलाओं को गंदे मैसेज भेजने का दिखाया डर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित हनुमान सिंह गुरुग्राम से रिटायर होकर फिलहाल सीकर में रह रहे थे। 1 अप्रैल को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई और सीआईडी का बड़ा अफसर बताया। ठगों ने बुजुर्ग से कहा कि उनके मोबाइल नंबर से महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं और उनके बैंक खातों से करोड़ों का अवैध लेन-देन हुआ है। फर्जी एफआईआर और कोर्ट के कागजात व्हाट्सएप पर दिखाकर बुजुर्ग को पूरी तरह मानसिक रूप से तोड़ दिया गया।
24 दिन तक कैमरे के सामने कैद रहे हनुमान सिंह
हैरानी की बात यह है कि जालसाजों ने उन्हें 24 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा। यानी उन्हें आदेश दिया गया कि वे मोबाइल का कैमरा बंद नहीं करेंगे और किसी से बात नहीं करेंगे। इस दौरान बुजुर्ग अपने ही घर में एक कैदी की तरह रहे। डीवाईएसपी जीवनलाल खत्री ने बताया कि 4 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच ठगों ने बुजुर्ग के खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 1,03,81,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब ठगों का मन नहीं भरा और पैसे खत्म हो गए, तब जाकर बुजुर्ग को अपनी गलती का अहसास हुआ।
बता दें कि इस बड़ी ठगी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिनमें पैसा ट्रांसफर हुआ था।
पढ़ें ये खबरें
- जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी से भारत निर्वाचन आयोग के उप निदेशक और दल ने की मुलाकात, SIR की प्रगति और व्यवस्थाओं पर विस्तार से की चर्चा
- Today’s Top News: हैवानियत की हदें पार करने वाला पति गिरफ्तार.. खाना नहीं देने पर बेटे ने की मां की हत्या.. जेसीबी का टायर फटने से युवक की मौत… NHM कर्मचारियों को मिलेगा बीमा सुरक्षा… NEET परीक्षा देगा जेल में बंद छात्र… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सिंहस्थ 2028 की रणनीति पर मंथन: केंद्रीय मंत्री खट्टर ने उज्जैन में की समीक्षा बैठक, CM मोहन समेत ये कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद
- नगर सैनिकों का छलका दर्द, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी नहीं मिला हक, सरकार पर उठे सवाल
- Rajasthan News: किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

