तरनतारन। पंजाब के कई जेल में अपराधियों के पास से सिमकार्ड और जेल में मोबाइल फोन मिलने की घटना सामने आ रही है। सेंट्रल जेल गेइंदवाल साहिब में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिले है। मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में कैदियों से 5 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद हुई है। इसके बाद इस मामले में गोइंदवाल साहिब पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जेल के सहायक अधीक्षक हंस राज ने बताया कि जेल में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके तहत कैदी जोगिंदर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी काजीकोट से एक टच स्क्रीन मोबाइल और सिम, कैदी असीस पुत्र विजय कुमार निवासी खेमकरण से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम, जतिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी लुधियाना से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम तथा नवप्रीत सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी घन्नूपुर काले से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम बरामद किया गया।

इसके अलावा और भी कई चीजें के मिलने की खबर सामने आई है। इन आरोपियों के खिलाफ गोइंदवाल साहिब पुलिस स्टेशन में जेल अधिनियम के तहत विभिन्न मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी: आरोपी हरदा से गिरफ्तार, पुलिस संगठित गिरोह का शक
- GST Collection: सरकार ने मार्च में ₹2 लाख करोड़ जीएसटी वसूला; वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की दो टूक, कहा- होर्मुज का भविष्य हम और ओमान तय करेंगे, भारतीय दोस्त सुरक्षित, चिंता न करें
- KKR vs SRH IPL 2026: आज शाम कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगी भिड़ंत, पहली जीत की तलाश में उतरेंगी दोनों टीमें, जानिए ईडन गार्डन्स की पिच का हाल और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- दिल्ली में ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू, जन्म से पढ़ाई तक मिलेंगे 1.20 लाख; जानें फॉर्म और आवेदन प्रक्रिया

