भुवनेश्वर: सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन शनमुगरत्नम शुक्रवार को अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचे. भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (BPIA) पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. शनमुगरत्नम के साथ उनकी पत्नी और आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी है.

इसलिए ओडिशा आए है राष्ट्रपति
- अपने दौरे के दौरान, शनमुगरत्नम मुख्यमंत्री माझी और अन्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इसका उद्देश्य ओडिशा और सिंगापुर के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और आपसी सहयोग के नए अवसर तलाशना है.
- मुख्यमंत्री माझी सिंगापुर के राष्ट्रपति के सम्मान में एक राज्य भोज का आयोजन भी करेंगे.
कौशल विकास में समझौता ज्ञापन (MoU)
राज्य सरकार का कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा (SD&TE) विभाग और सिंगापुर की ITE एजुकेशन सर्विसेज (ITEES) भुवनेश्वर के वर्ल्ड स्किल सेंटर में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगे. यह समझौता ओडिशा में कौशल विकास नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए किया जाएगा.
ये है राष्ट्रपति का शेड्यूल
- शनमुगरत्नम शनिवार को कोणार्क के सूर्य मंदिर का दौरा करेंगे.
- इसके साथ ही वह इंफो वैली-II में स्थित भारत बायोटेक के वैक्सीन निर्माण संयंत्र का निरीक्षण भी करेंगे.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- भाजपा पार्षद पति के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज, 15 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़िता ने दबाव और केस वापस लेने की धमकी देने का लगाया आरोप
- VIDEO : गन के साथ रील बनाकर हीरोपंती दिखाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में आते ही बोला- गलती हो गई, ऐसे रील न बनाएं
- साइकिल से भारत यात्रा पर निकली आशा मालवीय: धार के पीथमपुर में हुआ स्वागत, 7500 KM का करेगी सफर
- वृंदावन के नवनिर्मित होटल में लगी आग, बच्ची सहित महिला घायल, क्रेन से निकाले फंसे लोग
- आदिवासी फैक्ट्री कर्मी की हत्या : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फैक्ट्री प्रबंधन के रवैये पर कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी, पीसीसी चीफ बैज ने मृतक के परिजनों से की चर्चा

