भुवनेश्वर: सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन शनमुगरत्नम शुक्रवार को अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचे. भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (BPIA) पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. शनमुगरत्नम के साथ उनकी पत्नी और आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी है.

इसलिए ओडिशा आए है राष्ट्रपति
- अपने दौरे के दौरान, शनमुगरत्नम मुख्यमंत्री माझी और अन्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इसका उद्देश्य ओडिशा और सिंगापुर के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और आपसी सहयोग के नए अवसर तलाशना है.
- मुख्यमंत्री माझी सिंगापुर के राष्ट्रपति के सम्मान में एक राज्य भोज का आयोजन भी करेंगे.
कौशल विकास में समझौता ज्ञापन (MoU)
राज्य सरकार का कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा (SD&TE) विभाग और सिंगापुर की ITE एजुकेशन सर्विसेज (ITEES) भुवनेश्वर के वर्ल्ड स्किल सेंटर में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगे. यह समझौता ओडिशा में कौशल विकास नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए किया जाएगा.
ये है राष्ट्रपति का शेड्यूल
- शनमुगरत्नम शनिवार को कोणार्क के सूर्य मंदिर का दौरा करेंगे.
- इसके साथ ही वह इंफो वैली-II में स्थित भारत बायोटेक के वैक्सीन निर्माण संयंत्र का निरीक्षण भी करेंगे.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- नालंदा के टाल क्षेत्र में मंडराया बाढ़ का खतरा, DM ने संभाली कमान, बांधों पर 24 घंटे निगरानी के दिए सख्त निर्देश
- IND vs BAN Women’s T20 Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को दिया 150 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी, सुल्ताना खातून ने झटके 2 विकेट
- Jodhpur Nagar Nigam Election: जोधपुर में शुक्रवार को सिर्फ पार्षदों का फैसला नहीं, गहलोत-शेखावत की सियासी प्रतिष्ठा भी दांव पर!
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ
- ‘पीछे चलने वाले नहीं, रास्ता बनाने वाले बनो’ पंकज चौधरी का बड़ा बयान, बोले- ‘नैरेटिव फॉलोअर नहीं, नैरेटिव सेटर बनिए’


