सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सरकारी निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की एक और बड़ी तस्वीर सामने आई है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से बना पुल भारी वाहनों का इंतजार भी नहीं कर पाया और भरभराकर ढह गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जनता की गाढ़ी कमाई किसके भरोसे खर्च की जा रही है?

READ MORE: साइबर ठगों का नया तरीका! गुमशुदगी रिपोर्ट का फायदा उठाकर ऐंठे पैसे, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार 

ये तस्वीरें हैं सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कठदहा के अधियरिया गांव की। यहां पांचवें राज्य वित्त आयोग योजना के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही पुल का बड़ा हिस्सा बीच से टूटकर धंस गया। पुल के मलबे से बाहर निकली सरिए और टूटा हुआ ढांचा निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

READ MORE: चलती बस में युवतियों से अश्लील हरकतः वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपी युवक हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसकी वजह से पुल बिना किसी भारी वाहन के दबाव के ही ढह गया। लोगों का कहना है कि अगर इस पुल से कोई ट्रक या अन्य भारी वाहन गुजरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में चक डैम निर्माण को लेकर सवाल उठ चुके हैं। अब पुल धंसने की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों, सरपंच, सचिव, सब-इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m