सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में ‘लव, मैरिज और हाई-वोल्टेज ड्रामे’ की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिला न्यायालय परिसर में उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब प्रेमी जोड़े की ‘चुपके से’ कराई जा रही शादी के बीच बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अचानक वकील के चेंबर में धमक पड़े। फिर क्या था… कोर्ट परिसर ही अखाड़ा बन गया!

ये भी पढ़ें: Ujjain Simhastha 2028: 8 KM तक आसमान से निगरानी करेंगे स्मार्ट ड्रोन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

यूपी की युवती, सिंगरौली के प्रेमी संग ‘चुपके से’ शादी की तैयारी

पूरा मामला अंतर-समुदाय विवाह और ‘चोरी-छिपे’ शादी रचाने से जुड़ा है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के बीना की रहने वाली युवती और सिंगरौली के बैढ़न निवासी युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिजनों की नजरों से बचकर कोर्ट मैरिज करने सिंगरौली अदालत पहुंचे थे। लड़के पक्ष के वकील अजीम खान दोनों की कागजी शादी कराने में जुटे थे लेकिन किसी ने इसकी भनक हिंदू संगठनों को दे दी।

नोटरी वाले साहब ने फाड़े कागज, कैमरे में कैद हुआ ड्रामा!

हिंदू संगठनों का आरोप है कि पारसनाथ शाह के पास आधिकारिक साइन-सील का अधिकार ही नहीं था, फिर भी वे शादी के कागजातों पर मुहर लगा रहे थे। उन्होने आगे बताया कि जैसे ही भीड़ चेंबर में घुसी, नोटरी महोदय हड़बड़ा गए और शादी के नोटरी वाले कागजात फाड़कर छुपाने लगे। हालांकि उनका यह ‘कारनामा’ लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: OBC Reservation: HC में सुनवाई का 10वां दिन! तीखी दलीलें- ‘EWS से 50% की सीमा पहले ही टूट चुकी’

पुलिस ले गई थाने, यूपी पुलिस के हवाले प्रेमी जोड़ा

घटना के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े को पकड़कर सीधे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने साफ कर दिया कि युवती यूपी के सोनभद्र की निवासी है, इसलिए मामला सोनभद्र की बीना पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं हिंदू संगठनों ने वकील अजीम खान और शपथ आयुक्त पारस शाह का लाइसेंस निरस्त कर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। उधर बेटी के कदम से परेशान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m