सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक सरपंच पर दबंगई और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने निजी भूमि पर बने मकान को जबरन हटाकर सड़क निर्माण कराने की कोशिश की। जब मकान मालिक और परिजनों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। कथित रूप से मारपीट की घटना हुई, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

यह पूरा मामला जिले के बैढ़न जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौली का है। ग्रामीणों के मुताबिक, संबंधित भूमि निजी स्वामित्व की है और उस पर वर्षों से मकान बना हुआ है। आरोप है कि बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया और प्रशासनिक अनुमति के मकान को हटाने का दबाव बनाया गया। विरोध होने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ये भी पढ़ें: आशुतोष राणा के नाटक ‘हमारे राम’ के दौरान ऑडिटोरियम में भड़की आग, अभिनेता सहित सभी दर्शकों को सुरक्षित निकाला बाहर

घटना के बाद घायल लोगों ने इलाज कराया है और मामले की शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हंगामा, बहस और विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m