इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रामपुर के तरंग ऑडिटोरियम से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा के लोकप्रिय नाटक ‘हमारे राम’ के मंचन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दर्शकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम हॉल के ठीक बाहर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई, जिससे परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

ये भी पढ़ें : ‘साहब! हम न्याय के लिए कहां जाएं?’ मासूम बच्चे को गोद में लेकर थाने के सामने सड़क पर बैठी बेबस मां

‘हमारे राम’ नाटक देखने उमड़ी थी भारी भीड़

रामपुर के तरंग ऑडिटोरियम में अभिनेता आशुतोष राणा के सुप्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ का मंचन चल रहा था। इस खास शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे और पूरा हॉल खचाखच भरा हुआ था। इसी बीच ऑडिटोरियम हॉल के बाहर अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

सुरक्षित निकाले गए आशुतोष राणा और दर्शक

आग लगने की भनक लगते ही मुस्तैद स्टाफ और प्रबंधन ने बिना वक्त गंवाए दर्शकों को तुरंत ऑडिटोरियम हॉल से बाहर निकालना शुरू किया। राहत की बात यह रही कि अभिनेता आशुतोष राणा सहित वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं मौके पर मौजूद सजग कर्मियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बहुत बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

ये भी पढ़ें : मंदसौर में पकड़ाई 30 करोड़ की ब्राउन शुगर: महिला समेत 5 गिरफ्तार, इंदौर और राजस्थान के हैं तस्कर

करीब एक घंटे रुका रहा शो, जांच के बाद दोबारा शुरू

इस हादसे के बाद सुरक्षा के लिहाज से नाटक के मंचन को करीब एक घंटे के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद टेक्निकल टीम और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरे परिसर और वायरिंग की बारीकी से जांच की। जब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सुरक्षित पाई गई, तब जाकर शो को दोबारा शुरू किया गया, जिसके बाद दर्शकों ने राहत की सांस ली।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m