सुरेश पांडेय, सिंगरौली। तीन दिवसीय सिंगरौली महोत्सव का शनिवार को आगाज हो रहा है और इस खास अवसर पर शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दोपहर में वैढ़न पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भोपाल से रीवा तक प्लेन से आयेंगे और फिर रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा वैढ़न आयेंगे। वह यहां दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से एनसीएल बाउंड्री ग्राउंड बिलौंजी में उतरेंगे। फिर वहीं प्रस्तावित स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन कर जिलेवासियों को इसकी सौगात देंगे।
23 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर का वितरण करेंगे
इसके बाद वह भाजपा के जिला कार्यालय में जाकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कुछ समय के बाद पार्टी कार्यालय से वह एनटीपीसी विंध्याचल के लिए रवाना होंगे, जहां वह उमंग भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्कूली छात्राओं से संवाद करेंगे और दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर का वितरण भी करेंगे। इसी मौके पर सीएम गैस सब्सिडी की राशि भी बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।
पहले दिन गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे
इसके बाद शाम को सीएम सूर्या भवन से वैढ़न में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम जायेंगे और वहां आयोजित सिंगरौली महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के बाद वह वापस एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्या भवन में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन रविवार को जिले में संचालित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे, फिर हेलीकॉप्टर से रीवा के लिए रवाना हो जायेंगे।

