सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। सिंगरौली के एनसीएल की अमलोरी परियोजना में एक बड़ा हादसा हुआ है। तुर्रा सीम फॉल्ट क्षेत्र में काम कर रही करोड़ों रुपए की ड्रिल मशीन नंबर-9 अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते करीब 8 करोड़ रुपए कीमत की मशीन आग के गोले में तब्दील हो गई। आग की लपटों ने मशीन के इंजन वाले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मशीन को भारी नुकसान पहुंचा है।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी कर्मचारी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर मशीन काम कर रही थी, वहां तक फायर ब्रिगेड का पहुंचना संभव नहीं था। कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। अब इस हादसे के बाद एनसीएल की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बीमार मां को धमकाया, बचाने पहुंचीं बेटियां बनीं निशाना… घर में घुसकर बदमाशों ने की हैवानियत

कर्मचारियों का कहना है कि जब मशीन ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में संचालित की जा रही थी, तो वहां वैकल्पिक अग्निशमन व्यवस्था क्यों नहीं थी आग आखिर किन कारणों से लगी? क्या सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही हुई, इन तमाम सवालों के जवाब जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m