सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर करंट के निशान मिले है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने झुरही-सरई मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। यह पूरा मामला सरई थाना क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान गोड़बहरा निवासी भैयालाल सेन उर्फ लाला मिस्त्री के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि करंट लगाकर हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंका गया। बताया जा रहा है कि भैयालाल रात करीब 9 बजे दुकान जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात करीब 1 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और परिजनों को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: सड़क पर खुला तार बना काल: शॉपिंग करने निकले भाजयुमो जिला महामंत्री की करंट से मौत, पत्नी भी चपेट में आई
परिजनों का दावा है कि पुलिस को भी रात 1 बजे सूचना दी गई, लेकिन सरई पुलिस सुबह करीब 7 बजे मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग है कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही चक्काजाम समाप्त करने की बात कही जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


