सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अडानी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया। ऐश डैम के पास एक महिला की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
यह पूरा मामला सिंगरौली के बधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट (खैराही) का है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी की भारी मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
ये भी पढ़ें: पॉवर गॉशिप: मंत्रीजी की कुर्सी जाती दिख रही है…4 एकड़ में 70 पेटी की सौदेबाजी…सरकारी बंगला नया ठिकाना…मैनेजमेंट से मंत्रीजी नाराज
मृतिका की पहचान पावित्री पनिका के रूप में हुई है, जो खैराही निवासी बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि गांव वाले ऐश डैम के पक्ष में नहीं थे। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीचों बीच बनाए गए ऐश डैम से पहले ही लोग नाराज थे और अब यह नाराजगी गुस्से में बदलती दिख रही है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: धान खरीदी केंद्र बना मौत का मैदान: फोटो खींचने के विवाद में युवक की गई जान, केंद्र प्रभारी गिरफ्तार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


