सीतापुर. जिले से ठगी का मामला सामने आया है.जिसमें दंपति ने पंजाब नेशनल बैंक का अफसर बनकर महिला सहित चार लोगों को अपना निशाना बनाया. दम्पति ने बैंक की नीलामी में सस्ता सोना दिलाये जाने के नाम पर 27 लाख रुपए ठग लिए. दंपति लोगों का विश्वास जीतने के लिए सोने के सिक्के भी दिखाए. ठगी करने के बाद दंपति सहित तीन लोग रूपया लेकर भाग गए. ठगी का शिकार हुए लोगों ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया. सभी पीड़ितों ने पूरे मामले को लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की. सभी ठग भोपाल, कानपुर और सीतापुर के रहने वाले है. यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है.

रामकोट थाना क्षेत्र के खूबपुर की रहने वालीं प्रेम लता बाजपेई का आरोप है कि शहर कोतवाली इलाके पूर्णागिरि मोहल्ले का रहने वाला आदित्य पाल अपने साथ रोहित बाजपेई को अपने साथ उनके घर लेकर आया था.आदित्य ने रोहित को पंजाब नेशनल बैंक मिश्रिख शाखा का मैनेजर होना बताया. इतना ही नहीं आदित्य ने रोहित को किराए पर मकान की जरूरत होना बताया प्रेमलता का कहना है कि इस पर उन्होंने प्रेम नगर के रहने वाले राम नरेश का मकान 18 हजार रुपए कराए पर दिलवा दिया. बताते हैं कि मकान मालिक राम नरेश ने किराए पर मकान देने से पहले रोहित और उसकी पत्नी अन्नू बाजपेई का आधार कार्ड की फोटो कॉपी एग्रीमेंट बनवाकर एक कॉपी अपने पास रखी और दूसरी रोहित वाजपेई को दे दी.

इसे भी पढ़ें : 25 हजार हुई PF की वेतन सीमा, योगी बोले- ‘युगांतरकारी निर्णय’, PM मोदी का जताया हृदय से आभार

रामनरेश ने बताया कि रोहित के पास एक इनोवा क्रिस्टा करती जिस पर भारत सरकार की प्लेट लगी हुई थी. रामनरेश का कहना है कि कुछ दिन मकान में रहने के बाद रोहित ने उसे बताया कि उसकी बैंक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सोना नीलाम कर रही है आप लोगों को वह 24 कैरेट के गोल्ड बिस्किट कम पैसों में दिलवा देगा. रोहित रामनरेश जयसवाल प्रेमलता बाजपेई सुधीर जायसवाल वी अतुल के साथ एक मीटिंग की और उसने सभी को नीलामी में सस्ता सोना दिलाने को कहा. राम नरेश जायसवाल सहित चारों लोग रोहित के झांसी में आ गए और उन्होंने करीब 27 लख रुपए की लगदी रोहित को दे दी. जिसमें रामनरेश जायसवाल ने 15 लाख प्रेमलता वाजपेई ने तीन लाख अतुल कुमार ने चार लाख और सुधीर जायसवाल ने 5 लाख की नगदी रोहित को दे दी.

रुपए लेने के बाद रोहित 14 सितंबर को आदित्य पालकी कर से अपनी पत्नी के साथ भाग गया और अपने मोबाइल बंद कर लिए. बताते चलें कि रोहित कुछ दिनों तक जब अपने कमरे पर नहीं पहुंचा तो मकान मालिक राम नरेश जायसवाल ने उससे संपर्क करने के लिए उसका मोबाइल मिलाया जो लगातार स्विच ऑफ जाता रहा इसके बाद रामनरेश सहित चारों लोगों ने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया. पूरे मामले को लेकर प्रेमलता वाजपेई ने शहर कोतवाली में रोहित वाजपेई उसकी पत्नी अन्नू बाजपेई और आदित्य पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. ठगी का शिकार हुए सभी लोगों ने बुधवार को एसपी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की.एसपी ने पीड़ितों को मदद करने का भरोसा दिलाया.