पठानकोट। पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे में बड़ी घटना घटी है, जिसमें धुंआधार फायरिंग हुई है। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावरों ने अचानक से कार सवारों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस घटना में कार सवार 2 लोगों में से एक के माथे में गोली लग गई। उसकी हालत को देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में जब प्रत्यक्षदर्शियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई तो वे अपनी दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश लोगों ने कार पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद वे भाग गए। लोगों ने बताया कि गोलियां चलते वह खुद भी दुकानों के अंदर व इधर उधर भागे। लोगों ने बताया कि हादसा देखकर वे भी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को ऑटो से अस्पताल भिजवाया।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अभी हादसे के बाद जांच में जुटी हुई है और जैसे ही कोई तथ्य सामने आएंगे तो उसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है वह फाइनेंस का काम करता है।
- बेसिक स्कूलों की परीक्षाओं की तारीख में बदलाव, 24 मार्च की जगह अब 28 को होगी परीक्षा, बेसिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश
- CG Highcourt News : नाबालिग बेटी हुई रहस्यमयी तरीके से लापता, पिता ने हाईकोर्ट में लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका
- Bihar Top News 23 march 2026: चार महीने बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह, सेकेंड डिविजन आने पर मौत को लगाया गले, पति पत्नी को 15 साल की सजा, पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- गुरुकुल में छात्र से क्रूरता पर पुलिस सख्त: छड़ी से पिटाई करने वाला छात्रावास इंचार्ज गिरफ्तार, वेद विद्या प्रतिष्ठान ने किया सेवा से अलग
- किशनगंज NDPS कोर्ट ने नशे की तस्करी करने वाले पति पत्नी को सुनाई 15 साल की सजा, 2 लाख का लगाया जुर्माना
