Siya Goyal Private Chat Leaked: पुणे के मशहूर रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) को सुलझाने के लिए पुलिस एड़ी-चोटी एक कर दी है। पुलिस हर उस एंग्ल की तरफ भाग रही है, जहां से सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल सके। इसी दौरान सिया गोयल की प्राइवेट चैट लीक हुई है। सिया गोयल ने ये चैट अपनी सहेली के साथ किए थे। इस चैट में सिया अपनी सहेली से फ्लाइट टिकट बुक करने के बहाने उसकी आईडी मांग रही है और लिख रही है कि यह टिकट उस शादी के लिए है जो कभी होने ही नहीं वाली। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या शादी का नाटक सिर्फ मर्डर की साजिश को छिपाने और गुमराह करने के लिए रचा गया था।

पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस और जांच एजेंसियों के हाथ ये डिजिटल सबूत लगा है। पुलिस को मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसकी एक सहेली के बीच हुई एक बेहद संदिग्ध स्नैपचैट चैट मिली है, जो इस पूरे मर्डर केस को एक गहरी और सोची-समझी साजिश की तरफ ले जा रही है।

सामने आए स्नैपचैट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, 24 मई से 26 मई के बीच सिया गोयल और उसकी दोस्त के बीच बात हुई थी। इसमें सिया ने दोस्त को लिखा था- आधार कार्ड की फोटो आगे और पीछे की भेज दे… उस शादी की टिकटों के लिए जो कभी होने ही नहीं वाली, पर फिर भी भेज दे। सहेली ने इस पर जवाब दिया- ओके, WhatsApp पर भेजी है। जांच एजेंसियां अब चैट के इस खास एंगल पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। चैट में सिया का यह कहना कि “वो शादी कभी होने ही नहीं वाली। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शादी की तैयारियों और फ्लाइट टिकट बुकिंग का नाटक सिर्फ इसलिए रचा गया था ताकि आस-पास के लोगों और केतन अग्रवाल को किसी भी तरह का शक न हो?

चैट में ‘शादी के टिकट’ का जिक्र

रिकवर की गई चैट में सिया गोयल की उसकी एक दोस्त के साथ बातचीत का अंश शामिल है। इस बातचीत में, सिया ने कथित तौर पर अपनी दोस्त से ‘शादी के टिकट’ के लिए आधार कार्ड मांगा है। यह बातचीत उस समय के आसपास की बताई जा रही है जब केतन अग्रवाल की हत्या हुई थी या उससे कुछ समय पहले की। पुलिस इस चैट को एक अहम सबूत के तौर पर देख रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ‘शादी’ का केतन अग्रवाल की हत्या से क्या संबंध है। क्या यह कोई वास्तविक शादी थी या फिर किसी और योजना का हिस्सा?

महत्वपूर्ण नोट: प्रामाणिकता की जांच जारी

जांच से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस कथित स्नैपचैट चैट की प्रामाणिकता (Authenticity) और इस हत्याकांड से इसके सीधे संबंध की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस चैट के डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है।

पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए मिली मंजूरी, अब कोर्ट के आदेश का इंतजार

इधर केतन अग्रवाल हत्याकांड की इस उलझी हुई गुत्थी को पूरी तरह सुलझाने और सिया के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अब उसका लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफी) टेस्ट कराने जा रही है। सिया गोयल के वकील विपुल दुशिंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि सिया ने इस साइंटिफिक टेस्ट को कराने के लिए अपनी लिखित सहमति (रजामंदी) दे दी है। कानून के मुताबिक आरोपी की मर्जी के बिना यह टेस्ट नहीं किया जा सकता। वकील ने बताया कि लोनावला ग्रामीण पुलिस को सहमति पत्र सौंप दिया गया है। अब पुणे ग्रामीण पुलिस इस टेस्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए अदालत से आधिकारिक अनुमति मांगेगी। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू कर दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m