लुधियाना: नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा (एस.के.एम.) ने बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी है. किसान मोर्चा के अनुसार वह दिल्ली के जंतर मंतर में किसानों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. संगठन ने घोषणा की है कि 27 जुलाई को किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे. इस प्रदर्शन में छात्रों के हक की आवाज उठाने के साथ-साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील का भी विरोध किया जाएगा.
किसान नेताओं ने इस आंदोलन को लेकर बड़ी तैयारी की है. बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन में शामिल होंगे. किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और विभिन्न मुद्दों को लेकर किसानों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है. इसी के चलते देशभर के किसान संगठनों ने दिल्ली में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को जवाबदेह बनाया जाएगा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों पर आवाज बुलंद की जाएगी.
चंडीगढ़ में भी लगेगा मोर्चा
आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा (एस.के.एम.) ने चंडीगढ़ में भी सात दिनों तक मोर्चा लगाने का ऐलान किया है. किसान नेताओं के अनुसार, चंडीगढ़ में लगातार धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर अपनी मांगें मानने का दबाव बनाया जाएगा.
किसानों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया और कोई ठोस फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी.
- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात
- IFL Finance IPO: गोल्ड लोन कंपनी को SEBI की मंजूरी, 3.85 करोड़ शेयर जारी करेगी; जानिए पूरी डिटेल
- दीपा सागर मौत का मामला: बाफना परिवार के समर्थन में उतरा बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, IG-SP से की ये मांग
- नितिन नबीन पर टिप्पणी का मंत्री रामविचार नेताम ने दिया कड़ा जवाब, कहा – कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, तार-तार की हैं सारी मर्यादाएं…
- छठ से पहले निखरेगी पटना के घाटों की सूरत, दीवारों पर उकेरी जा रही लोक आस्था की अनूठी झलक, आर्ट्स कॉलेज के छात्र दे रहे नया रूप

