फरीदाबाद। चुनाव आयोग और विशेष गहन समीक्षा यानी SIR के खिलाफ कांग्रेस ने रोष मार्च निकाला। मार्च के दौरान अचानक हंगामा हो गया। प्रदर्शन के बीच दो कांग्रेस नेत्रियां आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले बहस हुई। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा और पूर्व महिला जिला प्रधान गजना लांबा के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच थप्पड़ चलने लगे। हाथापाई के दौरान मुक्के भी चले। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रदर्शन को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों और अन्य लोगों के कैमरों में घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई। BJP ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
BJP नेताओं ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर तंज कसा। वहीं, घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। प्रदर्शन के दौरान हुई इस झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

