राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने से बिलिंग दक्षता में बड़ा सुधार हुआ है. इसी कड़ी में जबलपुर संभाग में बिलिंग एफिशिएंसी 73.77 प्रतिशत से बढ़कर 82.16 हुई है. इससे राजस्व में ₹314 करोड़ की बढ़ोतरी हुई. भोपाल संभाग में बिलिंग दक्षता 76.86 प्रतिशत से बढ़कर 81.57 हुई है. इससे राजस्व संग्रहण ₹378 करोड़ बढ़ा है.
जबलपुर संभाग में कुल 26.55 लाख उपभोक्ता
जबलपुर संभाग में कुल 26.55 लाख उपभोक्ता है. इनमें से 7.86 लाख यानी करीब 30 प्रतिशत उपाभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. जबलपुर जिले में 6 लाख 28 हजार 953 उपभोक्ताओं में से 2 लाख 85 हजार 620 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. नरसिंहपुर में 2 लाख 15 हजार 651 उपभोक्ताओं में से 1 लाख 22 हजार यानी 57 प्रतिशत उपाभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं.
गैंगरेप और धर्म परिवर्तनः ब्यूटीशियन के साथ 3 लोगों ने रेप की वारदात को दिया अंजाम, 4 आरोपियों में
भोपाल संभाग में कुल 16.84 लाख उपभोक्ताओं
भोपाल संभाग में कुल 16.84 लाख उपभोक्ताओं में से 5 लाख 9 हजार उपभोक्तओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं. भोपाल में 7 लाख 2 हजार 404 उपाभोक्ताओं में से 3 लाख 53 हजार 592 के यहां यानी 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. स्मार्ट मीटर से फास्ट रीडिंग और बिल ज्यादा आने की शिकायतें आ रही हैं. जबलपुर में वर्ष 2023 से अब तक कुल 55 हजार 822 शिकायतें प्राप्त हुईं. इनमें से 55 हजार 736 का निराकरण करने का दावा है. भोपाल संभाग में अब तक 2 हजार 102 शिकायतें दर्ज की गईं है. इनमें से 2 हजार 62 का निपटारा करने का दावा है.
गौसेवकों ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चाः मृत गौवंश को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, अंतिम संस्कार
इसलिए लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की 2019 की अधिसूचना और मध्यप्रदेश विद्युत प्रदाय संहिता-2021 के दिशा-निर्देशों के तहत लगाए जा रहे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शी बिलिंग, सटीक ऊर्जा लेखांकन और मानवीय हस्तक्षेप को कम करना है
नए कनेक्शन प्री-पेमेंट स्मार्ट मीटर के साथ दिए जा रहे हैं.


