कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पैसे लेकर गौंवश का अंतिम संस्कार नहीं करने पर गौसेवकों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित गौसेवकों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मृत गौवंश के साथ सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। निगम अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ।
बड़ा हादसाः नेत्रहीन युवक अमरकंटक नर्मदा नदी के रामघाट में डूबा, मौत, मृतक जबलपुर के शासकीय राज अपंग
निगम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
गौसेवकों ने नगर निगम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। गौसेवकों का कहना था कि मृत गौवंशों के अंतिम संस्कार के लिए राशि लेकर नाली में फेंक दिया। गौसेवकों की निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौसेवकों से मृत गौवंश के तीन हजार लेकर भी अंतिम संस्कार न करने के आरोप लगाए। गौसेवकों ने नगर निगम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की।
मवेशियों का अंतिम संस्कार इंसीनरेटर कठौन्दा प्लांट में
मवेशियों का अंतिम संस्कार डेड एनिमल इंसीनरेटर कठौन्दा प्लांट में किया जाता है। घायल गौवंश के लिए चल रही एम्बुलेंस सुविधा चार महीने से बंद है। नगर निगम के डेड एनिमल इंसीनरेटर के लिये निजी बड़े मवेशियों के 2850 और छोटे मवेशी के लिए 1050 रुपये का शुल्क लिया जाता है। मामले में नगर निगम अधिकारी ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जानकारी गौ सेवक मनीष विश्वकर्मा, आदित्य तिवारी ने दी।

