लुधियाना। सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान और धर्म के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक व गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह भारी संख्या में निहंग सिंह और विभिन्न सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। वहां निहंग की सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम मीटिंग हुई।
बता दें कि आरोपी चेतन शर्मा की गिरफ्तारी न होने से रोष में आए निहंग सिंहों ने बीते दिन समराला चौक से बस्ती जोधेवाल जाने वाले मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। इस प्रदर्शन के कारण हाईवे और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर निहंग को शांत करवाने कड़ी मशक्कत के बाद, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी निहंग सिंहों को आश्वासन दिया था कि सोमवार को उनकी पुलिस के उच्चाधिकारियों (सीनियर अफसरों) के साथ विशेष मीटिंग करवाई जाएगी, जहां उनकी मांगों पर तुरंत फैसला लिया जाएगा।
पुलिस के इस पुख्ता भरोसे के बाद निहंग सिंहों ने सड़क से जाम खोल दिया था। दिए गए इसी आश्वासन के तहत आज सोमवार सुबह ही निहंग सिंह और सिख जत्थेबंदियों के नेता पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। सिख प्रतिनिधियों का साफ कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी में ढील बरती जा रही है, जिससे सिख समुदाय में भारी रोष है। वे आरोपी की तुरंत सलाखों के पीछे धकेलने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल, सीपी दफ्तर के भीतर सीनियर पुलिस अधिकारियों और सिख नेताओं के बीच बातचीत चल रही थी लेकिन निष्कर्ष क्या निकला इसकी जानकारी अभी समाने नहीं आई है।
- माननीय शाह जी यदि बताने लगूंगा तो… गृहमंत्री के सवाल पर हरीश रावत का करारा पलटवार, PM मोदी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान
- तारीख पक्की, तैयारी तेज : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे अखिलेश, पूर्व मंत्री ने किया डेट का खुलासा
- IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों का कहर, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी; गुरनूर बराड़ ने झटके 4 विकेट
- हादसा या कुछ और? सड़क किनारे गहरी खाई में मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
- NDA गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय गांधी, एकाउंटर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

