इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पुरवा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पुश्तैनी जमीन के एक टुकड़े को हड़पने की नीयत से एक कलयुगी बेटे और बहू ने अपने ही 55 वर्षीय बुजुर्ग पिता लल्लू पटेल पर लाठियों और लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बरतापूर्ण मारपीट में बुजुर्ग का दाहिना हाथ टूट गया है और वे बुरी तरह लहूलुहान हो गए हैं। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE: बस स्टैंड में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा: बस की खिड़की पर चढ़कर खुद को बताया ‘देवी’ का अवतार, हंगामा देख जुटी लोगों की भीड़
पीड़ित परिवार के अनुसार, वारदात उस वक्त हुई जब लल्लू पटेल अपने खेत (आराजी नंबर 147) की जुताई करवाकर दोपहर का खाना खा रहे थे। तभी उनके बड़े बेटे रामभुवन, बहू और अन्य साथियों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने जाते समय आरोपियों ने बुजुर्ग का गला घोंटने की कोशिश भी की और बीच-बचाव करने आए मंझले बेटे प्रतिपाल और पोते बृजेंद्र को भी जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

