रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद नगर के पुराने बस स्टैंड पर सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने खुद को देवी का अवतार बताते हुए बस की खिड़की पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
READ MORE: बेटी के निकाह में शामिल होने पेरोल पर उज्जैन पहुंचा ‘अहमदाबाद ब्लास्ट’ केस का दोषी, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, छावनी बना बेगमबाग क्षेत्र
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 30 वर्षीय महिला नीले रंग का सलवार-कुर्ता पहने हुई थी। उसने बस की खिड़की खोलकर बाहर निकलते हुए बस की छत पर चढ़ने की कोशिश की, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सुरक्षित किनारे लगाया और महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया। इसके बाद तत्काल डायल-112 को सूचना दी गई।
READ MORE: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबे महिला और दो मासूम, नहाते समय हुआ हादसा
सूचना मिलते ही धामनोद थाना पुलिस के उप निरीक्षक जयकिशन रायकवाड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला लगातार खुद को ‘माताजी का अवतार’ बताती रही। काफी समझाइश के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे मंदिर ले चलने की बात कहकर शांत कराया और सुरक्षित पुलिस थाने ले गए। प्राथमिक तौर पर महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
https://twitter.com/lalluram_news/status/2074145055871475795/video/1
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

