प्रदीप मालवीय, उज्जैन। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार तीन दिन की पैरोल पर अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने उज्जैन पहुंचा। गुजरात हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उसे गुजरात पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच साबरमती जेल से उज्जैन लेकर आई।
READ MORE: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबे महिला और दो मासूम, नहाते समय हुआ हादसा
बेगमबाग स्थित उसके निवास पर निकाह की रस्म संपन्न हुई। इस दौरान गुजरात पुलिस के साथ उज्जैन पुलिस ने भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, घर के आसपास बैरिकेडिंग की गई और निकाह स्थल की पहले सुरक्षा जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश दिया गया।
READ MORE: एक लापरवाही और चली गई जान: उफनती नदी में बहे दो बाइक सवार, पुलिस ने दोनों के शव किए बरामद
महाकाल थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार सुबह उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस साबरमती जेल रवाना कर दिया गया। मोहम्मद अबरार मनियार वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
READ MORE: MP में दर्दनाक हादसे में 4 की मौत: ट्रक-बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर, गाड़ी में चिपके शव
बता दें कि इस आतंकी हमले में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले में कई आरोपियों को दोषी ठहराया गया था, जिनमें उज्जैन के भी कुछ आरोपी शामिल हैं। इससे पहले भी इसी मामले का एक अन्य दोषी न्यायालय की अनुमति पर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पेरोल पर उज्जैन आ चुका है, जिसके दौरान भी पुलिस ने इसी तरह के सुरक्षा इंतजाम किए थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

