अमित मकोंडी, आष्टा(सीहोर)। मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना आष्टा शुजालपुर मार्ग की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर गोदी जोड़ के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जहां ट्रक और बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: लोकार्पण के 24 घंटे में बह गई 3.93 करोड़ की सड़क: आनन-फानन में करा दिया अधूरी पुलिया का उद्घाटन, गुणवत्ता पर उठे सवाल
सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार भी पहुंचे। तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक और घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

