सुजान सिंह, अमरवाड़ा/हर्रई। बारिश के कारण उफान पर आई नदी को मोटरसाइकिल से पार करने की कोशिश दो युवकों के लिए घातक साबित हुई। दोनों व्यक्ति तेज बहाव में बाइक समेत नदी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव उनकी मोटरसाइकिल सहित ग्राम केवलारी की नदी से बरामद कर लिए गए।
READ MORE: MP में दर्दनाक हादसे में 4 की मौत: ट्रक-बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर, गाड़ी में चिपके शव
मृतकों की पहचान बलराम उइके (निवासी: छोटी जमुनिया) सूरज मरावी (निवासी: बटका) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनती नदियों, नालों और पुल-पुलियों को किसी भी हाल में पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव छोटी सी लापरवाही को भी जानलेवा हादसे में बदल सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

