Sonam Wangchuk Hunger Strike: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एक बार फिर चर्चा में हैं। वे नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लंबे अनशन के कारण उनकी सेहत लगातार गिर रही है। इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने भी चिंता जताई है।

कोर्ट ने मेडिकल सहायता के दिए निर्देश
अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे वांगचुक की सेहत पर हर दिन नजर रखें। अदालत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल मेडिकल मदद दी जाए। उनके समर्थक लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। वे उनसे अनशन समाप्त करने की अपील भी कर रहे हैं।
जेल के दौरान का चर्चित प्रयोग
सोनम वांगचुक का नाम चर्चा में तब आया था जब उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 26 सितंबर 2025 को जेल में डाल दिया गया था। करीब 6 महीनों तक वे जोधपुर की जेल में बंद रहे और 14 मार्च को बाहर आए।
जेल में रहने के दौरान उन्होंने वहां की कड़ाके की ठंड का सामना किया। दिसंबर और जनवरी के महीनों में बैरक का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता था। वहां अंदर आने वाली ठंडी हवाओं से वे काफी परेशान हो गए थे।
प्रयोग के लिए मांगा था थर्मामीटर
वांगचुक ने जोधपुर जेल में अपने बैरक को गर्म रखने का एक अनोखा प्रस्ताव दिया था। उन्होंने देखा कि उनकी कोठरी से निकलने वाले पानी का तापमान करीब 25 डिग्री रहता है। उन्होंने इस पानी को पाइप के जरिए फर्श के नीचे से गुजारने का प्रस्ताव रखा था। इससे सर्दी में बैरक गर्म और गर्मी में ठंडा रह सकता था। उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल वास्तुकला (Eco-responsive architecture) के इस प्रयोग के लिए थर्मामीटर भी मांगा था। उनकी पत्नी गीतांजलि ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।
पर्यावरण के अनुकूल है उनका जीवन
सोनम वांगचुक ने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का आधार बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपना घर स्थानीय मिट्टी, पत्थर और लकड़ी से बनाया है। यह घर बेहद कम लागत में तैयार हुआ है और पर्यावरण पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। उनके घर में सोलर हीटिंग सिस्टम और इंसुलेटेड मिट्टी-पत्थर का उपयोग किया गया है। यही वजह है कि माइनस 30 डिग्री तापमान में भी उनका घर गर्म बना रहता है।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Swine Flu: राज्य में बढ़ा H1N1 का खतरा, 36 मरीज मिले, संक्रमितों में 18 बच्चे-किशोर
- 12 अधिकारियों की गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार, रिटायरमेंट के दिन जान गंवाने वाले अफसर के परिजन शव लेने से भी अड़े
- Ranchi University PhD Admission: 331 सीटों पर पीएचडी का मौका, नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, 10 सितंबर तक करें आवेदन
- MPPSC Mains Exam 2026: 7 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा, इंदौर में 6 केंद्र; गाइडलाइंस जारी
- बाहर से भव्य, अंदर से फीका ! इंदौर एयरपोर्ट के मौजूदा इंटीरियर पर यात्री ने उठाए सवाल, AI ने दिखाया ‘नया रूप’, लोहा दिखाने वाली छत को लेकर नाराजगी

