सोनीपत में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 30 जुलाई 2026 को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय से डीसी कार्यालय तक मार्च निकालकर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

संजीव घनगस, सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 30 जुलाई 2026 को सोनीपत में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, एक्स-ग्रेसिया नीति की त्रुटियां दूर की जाएं और मेडिकल रीइंबर्समेंट की सीलिंग हटाई जाए। इसके साथ ही हाईकोर्ट के निर्णय अनुसार 10 वर्ष की सेवा पूरी कर रहे कर्मचारियों को 2011 की पॉलिसी के तहत रेगुलर करने, निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली का निजीकरण बंद करने, नई भर्ती करने, खाली पड़े पदों को समाप्त न करने, पदोन्नति के रास्ते खोलने और टीचरों पर टेट की शर्त को हटाने की मांग की गई है।

इसके अतिरिक्त, पिछले दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और फायर के कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने आदि मांगों को लेकर छोटे तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन सौंपा गया।

जन स्वास्थ्य कार्यालय से निकाला मार्च

यह प्रदर्शन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय से लेकर डीसी कार्यालय तक आयोजित किया गया, जहां डीसी कार्यालय पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की।

मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुनील दत्त ने किया। मीटिंग में सीटू के नेता सिल्क राम मलिक, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता गुलशन भारद्वाज, तेजिंदर सिंह, पूर्व प्रधान राम मेहर शर्मा, अध्यापक संघ के नेता नरेंद्र, दिनेश, जोगिंदर, ओमप्रकाश मलिक, सहदेव सांगवान, बिजेंदर दहिया, अनिल शर्मा, गोहाना ब्लॉक के प्रधान सुरेश यादव, सोनीपत ब्लॉक के प्रधान प्रदीप, जिला कोषाध्यक्ष राजीव खत्री, प्रधान राजा भाई, कमलेश, आनंद हुड्डा, मुकेश नेहरा, नीरज, प्रमोद, नरेश, महेंद्र सिंह बनवाला और रिटायर कर्मचारी संघ आदि नेताओं ने संबोधित किया।