पंकज श्रीवास्तव, छपरा। सोनपुर रेल मंडल द्वारा आज बुधवार (3 जून) को बड़े स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान यात्रियों में वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूकता एवं बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।

सघन टिकट जांच अभियान

यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में मंडल की विभिन्न टिकट जांच टीमों, वाणिज्य निरीक्षकों एवं रेलवे स्टाफ के समन्वित प्रयासो से किया गया। अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, यात्री ट्रेनों तथा संवेदनशील रेलखंडों में सघन टिकट जांच की गई।

320 मामले दर्ज, लगभग 2 लाख की वसूली

इसी क्रम में सोनपुर मजिस्ट्रेट द्वारा सोनपुर रेड एवं हाजीपुर स्क्वॉड टीम के साथ हाजीपुर स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान कुल 320 मामले दर्ज किए गए तथा जुर्माने के रूप में 1,79,840 की राशि वशूली गई। आपको बता दें कि इस वित्तिय वर्ष के दौरान सोनपुर मंडल में चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 3,047 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनसे 22,29,700 का भारी भरकम राजस्व अर्जित किया गया है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील है कि वे सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी ऐसे सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें- ​सारण में प्रेमी की शादी से आहत युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा