Technology Desk : जापान की टेक कंपनी सोनी ने भारत में अपने नए प्रोफेशनल वायर्ड इन-ईयर मॉनिटर Sony IER-M500 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें खास तौर पर मॉनिटरिंग और प्रोफेशनल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इनमें 5mm डायनेमिक ड्राइवर, हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट और पैसिव नॉइज आइसोलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Sony IER-M500 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Sony IER-M500 की कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। ये इन-ईयर मॉनिटर ब्लैक, क्लियर, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इन्हें Amazon, Flipkart, Real Image, Sound Glitz, Headphone Zone समेत अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इससे पहले जुलाई में इस मॉडल को अमेरिका में लॉन्च किया था।

5mm डायनेमिक ड्राइवर

Sony IER-M500 में 5mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। यह हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो को सपोर्ट करता है। इसकी फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 10Hz से 40,000Hz तक है। सोनी के मुताबिक, इसमें सील्ड अकूस्टिक डिजाइन और बड़ा इंटरनल अकूस्टिक चैंबर दिया गया है। इससे बास को कंट्रोल करने और हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड को साफ रखने में मदद मिलती है।

बाहर के शोर को करेगा कम

Sony IER-M500 में पैसिव नॉइज आइसोलेशन दिया गया है। इसका पूरी तरह सील्ड स्ट्रक्चर बाहर से आने वाले शोर को कम करने में मदद करता है। यह फीचर खास तौर पर स्टेज परफॉर्मेंस और ऑडियो मॉनिटरिंग के दौरान उपयोगी हो सकता है। इसके साथ चार अलग-अलग साइज के नॉइज-आइसोलेटिंग ईयर टिप्स दिए गए हैं। यूजर अपने कान के हिसाब से सही साइज चुन सकता है।

1.6 मीटर की डिटैचेबल केबल

कनेक्टिविटी के लिए इसमें करीब 1.6 मीटर लंबी Y-Type डिटैचेबल केबल मिलती है। इसमें L-शेप्ड स्टीरियो मिनी प्लग दिया गया है। डिटैचेबल केबल होने से जरूरत पड़ने पर इसे बदला जा सकता है। कंपनी ने केबल को बार-बार कनेक्ट और डिस्कनेक्ट करने वाले प्रोफेशनल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

डिजाइन और फिटिंग

Sony IER-M500 का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि इस्तेमाल के दौरान ईयरफोन कान से आसानी से बाहर न निकलें। इसके साथ दी गई केबल क्लिप मूवमेंट के दौरान तार को सुरक्षित रखने में मदद करती है। केबल क्लिप की मदद से तार किसी दूसरे सामान से टकराने या उलझने से भी बच सकता है। बॉक्स में कई ईयर टिप्स के अलावा फिटिंग सपोर्टर और कैरी केस भी मिलता है।

Sony IER-M500 के प्रमुख फीचर्स

5mm डायनेमिक ड्राइवर
हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट
10Hz से 40,000Hz फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स
पैसिव नॉइज आइसोलेशन
1.6 मीटर डिटैचेबल Y-Type केबल
L-शेप्ड स्टीरियो मिनी प्लग
चार साइज के नॉइज-आइसोलेटिंग ईयर टिप्स
केबल क्लिप और कैरी केस
ब्लैक, क्लियर, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन
भारत में कीमत 10,990 रुपये